UPPCL TG2 Paper 17 Nov 2023 Shift 1 Part 4

UPPCL TG2 Paper 17 Nov 2023 Shift 1 Part 4

UPPCL TG2 Paper 17 Nov 2023 Shift 1 Part 4

UPPCL TG2 Paper 17 Nov 2023 Shift 1 Part 4

Q1 निम्न में से कौन-सा वाक्य अपूर्णभूत काल की दृष्टि से उचित वाक्य है?

A. उस समय ताजमहल का निर्माण कार्य हो चुका था।
B. उस समय ताजमहल का निर्माण कार्य चला होगा ।
C. उस समय ताजमहल का निर्माण कार्य हो चुका।
D. उस समय ताजमहल का निर्माण कार्य चल रहा था।

Correct Option: 4

UPPCL TG2 Paper 17 Nov 2023 Shift 1 Part 4

Q.2 निम्न में से किस वाक्य में विशेषण शब्द का उचित प्रयोग नहीं  हुआ ‘है?

A. तड़पती बिजली से आँखें चुँधिया गई।
B. रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहता है।
C. कई मुहल्लों की गलियों बच्चों के बिना सुनसान हो गई हैं।
D. पर्वतीय प्रदेशों की यात्रा बहुत ही आनंदप्रद होती है।

Correct Option: 1

UPPCL TG2 Paper 17 Nov 2023 Shift 1 Part 4

Q.3 रिक्त स्थान के विलोम की पूर्ति करो जब रक्षक ही______ बन जाए तो उस समाज की किस्मत में पतन ही होता है।

A. लक्षक
B. अपराधी
C. अशक
D. नक्षत्र

Correct Option: 3

UPPCL TG2 Paper 17 Nov 2023 Shift 1 Part 4

Q.4 निम्न में से किस वाक्य में कारक चिह्न का शुद्ध प्रयोग हुआ है?

A. माता ने पुत्री को विदाई पर समय बहुत धन दिया।
B. माता ने पुत्री को विदाई के समय बहुत धन दिया ।
C. माता को पुत्री को विदाई के समय बहुत धन दिया।
D. माता द्वारा पुत्री ने विदाई के समय बहुत धन दिया।

Correct Option: 2

UPPCL TG2 Paper 17 Nov 2023 Shift 1 Part 4

Q5 निम्न में से कौन-सा वाक्य तात्कालिक वर्तमान काल की दृष्टि से उचित वाक्य है?

A. तुम्हें यह भी होश नहीं कि किससे बात करते हो?
B. तुम्हें यह भी होश नहीं कि किससे बात कर चुके हो ?
C. तुम्हें यह भी होश नहीं कि किससे बात करोगे?
D. तुम्हें यह भी होश नहीं कि किससे बात कर रहे हो?

Correct Option: 4

UPPCL TG2 Paper 17 Nov 2023 Shift 1 Part 4

Q.6 वाक्य विन्यास की दृष्टि से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए-

A. दंडित किया उसे प्राचार्य ने अनुशासन भंग करने पर।
B. उसे प्राचार्य ने दंडित किया भंग करने पर अनुशासन ।
C. प्राचार्य ने अनुशासन भंग करने पर उसे दंडित किया ।
D. अनुशासन भंग करने पर दंडित किया उसे प्राचार्य ने

Correct Option: 3

UPPCL TG2 Paper 17 Nov 2023 Shift 1 Part 4

Q7. पूर्वकालिक क्रिया शब्द से दिया गया वाक्य पूर्ण करें-
चोर थाने_____

A. से नहीं जा सका।
B. से उठ भागा।
C. से भाग गया।
D. मैं बंद है।

Correct Option: 2

UPPCL TG2 Paper 17 Nov 2023 Shift 1 Part 4

Q.8 ‘आग पर पानी डालना मुहावरे का अर्थ है-

A. झगड़ा मिटाना
B. आग बुझाना
C. उम्मीद मिटाना
D. भूख मिटाना

Correct Option:1

UPPCL TG2 Paper 17 Nov 2023 Shift 1 Part 4

Q9 वाक्य विन्यास की दृष्टि से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए-

A. लड़कों को उचित परामर्श भी दिया उसने आर्थिक सहायता के अतिरिक्त
B. अतिरिक्त आर्थिक सहायता के उसने लड़कों को उचित परामर्श भी दिया।
C. उचित परामर्श भी दिया उसने लड़कों को आर्थिक सहायता के अतिरिक्त
D. आर्थिक सहायता के अतिरिक्त उसने लड़कों को उचित परामर्श भी दिया।

Correct Option: 4

UPPCL TG2 Paper 17 Nov 2023 Shift 1 Part 4

Q.10 निम्न में से कौन-सा वाक्य हेतुहेतुमजविण्य काल की दृष्टि से उचित वाक्य है?

A. उनके सामने इतनी गालियां दी तो झगड़ा हो सकता है।
B. उनके सामने इतनी गालियां दीं तो झगड़ा हो रहा है।
C. उनके सामने इतनी गालियां दोगे तो झगड़ा हो जाएगा।
D. ये उनके सामने इतनी गालियाँ दें तो झगड़ा ही हो जाए।

Correct Option: 4

UPPCL TG2 Paper 17 Nov 2023 Shift 1 Part 4

Comprehension:दिए गए गद्यांश के आधार पर प्रश्न उत्तर दीजिए।विद्यासागर महान विद्वान और समाज सुधारक थे। यद्यपि वह संस्कृत के बहुत बड़े विद्वान थे तथापि उनके दिमाग के दरवाज़े पाश्चात्य चिंतन में जो कुछ सर्वोत्तम था उसके लिए खुले हुए थे। वे भारतीय और पाश्चात्य संस्कृति के एक सुखद संयोग का प्रतिनिधित्त्व करते थे। उन्होंने सरकारी सेवा से त्यागपत्र दे दिया क्योंकि वह अनुचित सरकारी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं कर सके। उन्होंने संस्कृत कॉलेज के दरवाज़े गैर-ब्राह्मण विद्यार्थियों के लिए खोल दिए क्योंकि वह संस्कृत के अध्ययन पर ब्राह्मण जाति के तत्कालीन एकाधिकार के विरोधी थे। विद्यासागर को उनके देशवासी भारत की पद दलित नारी जाति को ऊँचा उठाने में उनके योगदान के कारण आज भी याद करते हैं। उन्होंने विधवा पुनर्विवाह के लिए लंबा संघर्ष चलाया। हमारे देश की उच्च जातियों में पहला क़ानूनी हिंदू विधवा पुनर्विवाह कोलकाता में 7 दिसंबर 1856 को विद्यासागर की प्रेरणा से और उनकी ही देखरेख में हुआ। विधवा पुनर्विवाह की वकालत करने के कारण विद्यासागर को पोंगापंथी हिंदुओं की कटु शत्रुता का सामना करना पड़ा। उनके इस काम में ज़रुरतमंद दम्पत्तियों की आर्थिक सहायता भी शामिल थी। विद्यासागर ने 1850 में बाल-विवाह का विरोध किया। उन्होंने जीवनभर बहुविवाह के विरुद्ध आंदोलन चलाया। वह नारी शिक्षा में भी गहरी दिलचस्पी रखते थे। स्कूलों के सरकारी निरीक्षक की हैसियत से उन्होंने 35 बालिका विद्यालयों की स्थापना की। बेथुन स्कूल के मंत्री की हैसियत से वह उच्च नारी शिक्षा के अग्रदूतों में से थे। बेथुन स्कूल की स्थापना 1849 में कलकत्ता में हुई। लड़कियों को आधुनिक शिक्षा देने की दिशा में सबसे पहले 1821 में ईसाई धर्म प्रचारकों ने कदम उठाये। मगर ईसाई धार्मिक शिक्षा पर ज़ोर देने के कारण उनके प्रयास सफल नहीं हो सके। अनेक लोगों का ख्याल था कि पाश्चात्य शिक्षा पाने वाली लड़कियाँ अपने पतियों को अपना ग़ुलाम बना देंगी।

Q.11 गद्यांश से क्या निष्कर्ष नहीं निकलता ?

A. संस्कृत के विद्वान होने के कारण वह संस्कृत की शास्त्रीय परम्पराओं एवं वर्ण व्यवस्था के पोषक थे।
B. विद्यासागर जी भारतीय और पाश्चात्य संस्कृति के संयोग का प्रतिनिधित्त्व करते थे।
c. नारी के प्रति उनके ह्रदय में विशेष दया एवं सहानुभूति थी और इसलिए नारी उत्थान के लिए अनेक कार्य किए।
D. अनुचित सरकारी हस्तक्षेप को बर्दाशत न कर नौकरी से इस्तीफा देना उनके आत्माभिमान का प्रतीक था।

Correct Option: 1

UPPCL TG2 Paper 17 Nov 2023 Shift 1 Part 4

Q12. “संस्कृत विद्वान होने के बाद भी उनके दिमाग के दरवाज़े पाश्चात्य चिंतन में जो कुछ सर्वोत्तम था उसके लिए खुले थे।” से क्या तात्पर्य है?
हुए

A. वह संस्कृत शास्त्रियों की तरह रूढ़िवादी एवं जड़ मानसिकता के नहीं थे।
B. वह केवल संस्कृत एवं उससे जुड़ी संस्कृति को ही महान नहीं समझते थे।
C. वह अंग्रेज़ों की गुलामी करने को बुरा नहीं समझते थे।
D. वह संस्कृत के स्थान पर पाश्चात्य ज्ञान को अच्छा मानते थे।

Correct Option: 1

UPPCL TG2 Paper 17 Nov 2023 Shift 1 Part 4

Q13. भारतीय परम्परावादी लोगों का नारी शिक्षा को अनुचित मानने के पीछे कारण था कि –

A. इससे उनका चरित्र कलुषित हो जाएगा।
B. इससे वे पाश्चात्य विचारों को आत्मसात् कर लेंगी।
C. वे अपने पतियों को गुलाम बना लेंगी।
D. इससे वे भारतीय धर्म संस्कृति से दूर हो जायेंगी।

Correct Option: 3

UPPCL TG2 Paper 17 Nov 2023 Shift 1 Part 4

Q14. पहला क़ानूनी हिंदू विधवा पुनर्विवाह कब सम्पन्न
हुआ?

A. 1821
B. 1856
C. 1849
D. 1850

Correct Option: 2

UPPCL TG2 Paper 17 Nov 2023 Shift 1 Part 4

Q.15 ‘आधुनिक’ का विलोम शब्द निम्न में से है-

A. प्राचीन
B. आदि
C. नवीन
D. आरम्भिक

Correct Option: 1

UPPCL TG2 Paper 17 Nov 2023 Shift 1 Part 4

Category –EE Online Test

Telegram-Join Us On Telegram