IPL 2017 नीलामी-IMPORTANT POINT FOR EXAM

IPL 2017

इंडियन प्रीमियर लीग के 10वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी खत्म हो गई। इस बार कुल 350 खिलाड़ियों के लिए बोली लगी। इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स सबसे महंगे 14.5 करोड़ रुपये में बिके. नीलामी में फ्रेंचाइजी ने कुल 66 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई। इनमें से 39 भारतीय और 27 विदेशी खिलाड़ी हैं। स्टोक्स आईपीएल इतिहास में दूसरे सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी भी बन गए। आईपीएल के 8वें सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स ने युवराज सिंह के लिए 16 करोड़ रुपये की रकम खर्च की थी। भारत के सबसे महंगे खिलाड़ी तमिलनाडु के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज थंगारासू नटराजन रहे। उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने 3 करोड़ रुपये देकर खरीदा।
IPL 2017
IPL 2017
सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी
1. बेन स्टोक्स (Ben Stokes) (इंग्लैंड) 14.5 करोड़ में पुणे ने खरीदा
2. टायमल मिल्स (Tymal Mills) (इंग्लैंड) 12 करोड़ में बंगलुरु ने खरीदा
3. कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada) (द. अफ्रीका) 5 करोड़ में दिल्ली ने खरीदा
4. ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड) 5 करोड़ में कोलकाता ने खरीदा
5. पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) 4.5 करोड़ में दिल्ली ने खरीदा
IPL 2017
Category: New Jobs 
इन पांच खिलाड़ियों को खरीददार नहीं मिले
1. ईशांत शर्मा (पिछले साल हैदराबाद से खेले, उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रु. था)
2. इरफान पठान (पिछली बार वे पुणे की टीम में थे)
3. इमरान ताहिर (50 लाख रु. इनका बेस प्राइस रहा)
4. कश्मीरी ऑलराउंर परवेज रसूल
5. बांग्लादेशी ऑलराउंडर महमूदुल्लाह