Current Affairs One Liner 28 February 2017

Current Affairs One Liner 28 February 2017

1.चीन 2016 में अमेरिका व फ्रांस को पीछे छोडकर पहली बार किस देश को सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बनाया गया है। फ्रांस दूसरे व अमेरिका तीसरे स्थान पर हैं ?
उत्तर –  जर्मनी को |
2.किस देश की सेना ने देश से आतंकियों, उससे जुड़े संगठनों और कट्टरपंथियों के सफाये के लिए ‘रद्द उल फसाद’ नाम से नए सैन्य अभियान की शुरुआत की है। यह कदम कुछ दिन पहले सिंध प्रांत में सूफी दरगाह में आत्मघाती हमले में 88 लोगों के मारे जाने के बाद उठाया है ?
उत्तर –  पाकिस्तान सेना ने |
3.विधान सभा में राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए किस राज्यपाल ने कहा कि राजस्थान अपतटीय फील्ड बंबई हाई के बाद देश में दूसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल उत्पादक बन गया है ?
उत्तर –  राज्यपाल कल्याण सिंह ने |
4.किस केंद्रीय मंत्री ने निर्भया योजना के तहत एक मुआवजा कोष बनाने की घोषणा की ताकि यौन अपराधों के पीडि़त बच्चों को वित्तीय मदद
मुहैया कराई जा सके ?
उत्तर –  केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने |
Current Affairs One Liner 28 February 2017
Current Affairs One Liner 28 February 2017
5.सोमालिया के नए राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल्लाही मोहम्मद ने एक तेल कंपनी के किस पूर्व अधिकारी को देश के प्रधानमंत्री के रूप में चुना
है ?
उत्तर –   हसन अली खैरे को  |
6.केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के लिए किस अभिनेत्री को ब्रांड एंबेसडर बनाया है ?
उत्तर –  शिल्पा शेट्टी को |
7.ओलिंपिक में भारत को सिल्‍वर मेडल दिलाने वाली किस पहली महिला बैड़मिंटन खिलाड़ी को आंध्रप्रदेश में डिप्टी कलेक्टर की नौकरी के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है ?
उत्तर –  पी.वी. सिंधु ने  |
8.किस कॉरपोरेट कम्पनी ने 20 फरवरी 2017 को 16,000 करोड़ रुपए की बाय-बैक योजना की घोषणा की जोकि भारतीय कॉरपोरेट इतिहास की सबसे बड़ी बाय-बैक योजना है?
उत्तर –  टीसीएस |
Current Affairs One Liner 28 February 2017
9.देश के किस निजी बैंक की विदेशी हिस्सेदारी की सीमा फरवरी 2017 के दौरान पुन: 74% की अधिकतम तय सीमा को पार कर गई जिसके बाद इस बैंक के शेयर की विदेशी खरीद पर एक बार फिर रोक लगा दी गई?
उत्तर –  एचडीएफसी बैंक |
10.कच्चे तेल के फरवरी 2017 में जारी उत्पादन आंकड़ों के अनुसार कौन सा देश सऊदी अरब को पीछे छोड़कर दिसम्बर 2016 के दौरान विश्व का सबसे बड़ा कच्चा तेल उत्पादक देश बन गया?
उत्तर –  रूस |
11.राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत देश के किशोरों के लिए एक नई रिसोर्स किट तथा मोबाइल एप्लीकेशन को केन्द्र सरकार ने
20 फरवरी 2017 को लाँच किया। इस किट तथा मोबाइल एप को किस शीर्षक के अंतर्गत लांच किया गया?
उत्तर –  “साथिया” |
Current Affairs One Liner 28 February 2017
12.भारत और चीन के द्विपक्षीय सम्बन्धों से जुड़ा कौन सा अहम घटनाक्रम 22 फरवरी 2017 को घटित हुआ?
उत्तर –  दोनों देशों के बीच पहली कूटनीतिक वार्ता |
13. 22 फरवरी 2017 को शुरू किए गए उस बॉटनेट क्लीनिंग एवं मेलवेयर विश्लेषण केन्द्र  का क्या नाम है जिसका मुख्य उद्देश्य भारत की साइबर दुनिया को तमाम प्रकार के खतरनाक वायरस व बॉटनेट के संक्रमण से बचाकर इसे अधिकाधिक सुरक्षित बनाना है?
उत्तर –  “साइबर स्वच्छता केन्द्र” |
Current Affairs One Liner 28 February 2017
14.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 20 फरवरी 2017 किसे देश के अगले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार  के रूप में नामित किया?
उत्तर –  ले. जनरल एच.आर. मैकमास्टर |
15.लंदन की उस सुप्रसिद्ध आर्किटेक्स फर्म का क्या नाम है जिसने आन्ध्र प्रदेश की प्रस्तावित नई राजधानी अमरावती के प्रशासनिक शहर का अंतिम डिज़ाइन आन्ध्र प्रदेश सरकार को 22 फरवरी 2017 को सौंप दिया?
उत्तर –  नॉर्मेन फॉस्टर एण्ड पार्टनर्स |
Current Affairs One Liner 28 February 2017
16.भारतीय रेलवे द्वारा अपनी 16 रेलवे जोन की प्रदर्शन रेटिंग के 21 फरवरी 2017 को जारी परिणामों के अनुसार कौन सी जोन सर्वाधिक अंक हासिल कर पहले स्थान पर रही है?
उत्तर –  दक्षिण पूर्व रेलवे |
17.एक बड़ी खोज के तहत वैज्ञानिकों ने बृहस्पति के आकार के एक छोटे तारे के पास ऐसे 7 ग्रहों की खोज की है जो पृथ्वी से काफी मिलते
जुलते हैं तथा जहाँ जीवन की संभावना भी जताई गई है। ये ग्रह जिस छोटे तारे के आस-पास पाए गए हैं उसका नाम क्या है?
उत्तर –  ट्रैपिस्ट-1 |
18.केन्द्र सरकार द्वारा 23 फरवरी 2017 को की गई घोषणा के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक के 5 सहयोगी बैंकों का उसमें प्रस्तावित विलय किस
तिथि से प्रभाव में आएगा?
उत्तर –  1 अप्रैल 2017 |
Current Affairs One Liner 28 February 2017
19.रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने 22 फरवरी 2017 को यात्री गाड़ियों की नई प्रस्तावित श्रृंखला अंत्योदय एक्सप्रेस  के डिब्बों को पहली बार दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शित करते हुए इन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। रेलगाड़ी की यह नई श्रृंखला किस यात्री श्रेणी को समर्पित होगी?
उत्तर –  अनारक्षित यात्री |
20.नॉर्वे की टेलीकॉम कम्पनी टेलीनॉर ने 22 फरवरी 2017 को घोषणा की कि वह अपना भारतीय टेलीकॉम व्यवसाय बंद कर रही है। उसका भारतीय व्यवसाय कौन सी भारतीय कम्पनी खरीद रही है?
उत्तर –  भारती एयरटेल |
21.केन्द्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा फरवरी 2017 के दौरान जारी आंकड़ों के अनुसार आलू के उत्पादन  में गुजरात राज्य का कौन सा जिला उत्तर प्रदेश के आगरा जिले को पछाड़ कर देश में सर्वाधिक आलू उत्पादित करने वाला जिला बन गया है?

उत्तर –  बनासकांठा |

Category: New Jobs 

Current Affairs One Liner 28 February 2017