Current Affairs One Liner 25 March 2017 (करंट अफेयर्स)

Current Affairs One Liner 25 March 2017

1.भारत एक स्थान से नीचे खिसक कर संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) द्वारा जारी मानव विकास सूचकांक (एचडीआई) 2016 के 188 देशों में किस स्थान पर आ गया है ?
उत्तर – 131 वें स्थान पर |
2.राज्‍यों/केंद्रशासित प्रदेशों के स्‍वास्‍थ्‍य/आयुष मंत्रियों के तीसरे सम्‍मेलन का उद्घाटन नई दिल्‍ली में किसने किया ?
उत्तर – आयुष राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री श्रीपद येसो नाइक ने |
3.जम्मू और कश्मीर में उधमपुर और रामबन के बीच चेनानी नैशारी में भारत की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग का 2 अप्रैल को किसके द्वारा उद्घाटन होने की पूरी तैयारी है ?
उत्तर – प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा|
Current Affairs One Liner 25 March 2017
Current Affairs One Liner 25 March 2017
4.दोनों सशस्त्र बलों के बीच दोस्ती मजबूत करने के उद्देश्य से बांग्लादेश और भारतीय सेना के 11-दिवसीय संयुक्त सायकलिंग अभियान को कहाँ पर झंडी दिखाकर रवाना किया गया ?
उत्तर – अगरतला में |
5.कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृष्णा, जिन्होंने जनवरी में पार्टी छोड़ दी थी, औपचारिक रूप से
किस पार्टी में शामिल हो गए ?
उत्तर – भाजपा में |
6.दुनिया के सबसे बडे नदीय द्वीप मजूली को भारत के पहले कार्बन न्युट्रल जिले और जैवविविधता विरासत के रूप में विकसित करने के लिये
पहल की है ?
उत्तर – असम के मुख्यमंत्री श्री सर्वानंद सोनोवाल ने |
7.किस प्रदेश में राज्य की सड़क विकास योजना के अनुसार लगभग 1500 किलोमीटर की प्रमुख जिला सड़कों में सुधार के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) और भारत सरकार ने $350 मिलियन ऋण पर हस्ताक्षर किए हैं ?
उत्तर – मध्य  प्रदेश में |
Current Affairs One Liner 25 March 2017
8.माल और सेवाओं की खरीद के लिए पीपीआई के बढ़ते प्रयोग के मद्देनजर किसने प्री-पेड इंस्ट्रूमेंट के लिए ऊपरी सीमा को एक लाख रुपये
तय करने का प्रस्ताव दिया है ?
उत्तर – आरबीआई ने |
9.फ्रांसीसी किस गणितज्ञ को तरंगिकाओं पर अपने काम के लिए 2017 के एबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ?
उत्तर – यवेस मेयर को |
10.कर्नाटक में 1035 मेगावाट के सरावती जल विद्युत संयंत्र की पुनर्स्थापना के लिए किसे वर्ष 2016 के लिये स्मार्ट टेक्नोलॉजी ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है ?
उत्तर – एबीबी इंडिया को |
11.मार्च 2017 के दौरान केन्द्र सरकार ने किन दो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों को परस्पर बदल दिया?
उत्तर – इण्डियन बैंक और आईडीबीआई बैंक|
12.कौन सा यूरोपीय राजधानी नगर 22 मार्च 2017 को एक आतंकी हमले का शिकार हुआ जिसके चलते चार लोगों को मौत हो गई?
उत्तर – लंदन |
Current Affairs One Liner 25 March 2017
13. 20 मार्च 2017 को दिवंगत होने वाले अनिल दीवान किस क्षेत्र से जुड़ी एक दिग्गज हस्ती थे?
उत्तर – विधि व कानून |
14.सैमसंग द्वारा मार्च 2017 के दौरान भारत में लाँच गई मोबाइल भुगतान सेवा का क्या नाम है?
उत्तर – “सैमसंग पे” |
15.किस राज्य ने वर्ष 2017 की विजय हजारे ट्रॉफी जीती?
उत्तर – तमिलनाडु |
16.न्यायमूर्ति नवनीति प्रसाद सिंह ने किस राज्य के उच्च न्यायलय के नए मुख्य न्यायधीश के रुप में शपथ ग्रहण की ?
उत्तर – केरल |
17.किस स्थान से भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड के पूर्ण सदस्य का दर्ज छीन लिया गया ?
उत्तर – मुम्बई |
Current Affairs One Liner 25 March 2017
18.अंतराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर – 20 मार्च को |
19.हाल ही में किस खिलाडी को आईसीसी महिला विश्वकप 2017 का ब्रांड अम्बेसडर नियुक्त किया गया ?
उत्तर – सचिन तेंदुलकर |
20.सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर मामलें में कौन-सी अहम टिप्पणी की ?
उत्तर – दोनों पक्ष आपस में मिलकर इस मामले को सुलझाए |
21.हाल ही में कहाँ पर पहला एयरबस ट्रेनिंग सेण्टर खोला गया ?
उत्तर – दिल्ली |
Category: New Jobs 
Current Affairs One Liner 25 March 2017