UPPCL TG2 Paper 10 Nov 2023 Shift 1 Part 4

UPPCL TG2 Paper 10 Nov 2023 Shift 1 Part 4

UPPCL TG2 Paper 10 Nov 2023 Shift 1 Part 4

UPPCL TG2 Paper 10 Nov 2023 Shift 1 Part 4

Q1] निम्न में से कौन-सा बाक्स संदिग्ध वर्तमान काल की दृष्टि से उचित वाक्य है?
A. मैं अक्सर दूसरे दर्जे में सफर करता हूँ।
B. कदाचित वह पढ़ने आ जाए।
C. प्रधानाचार्य जी भाषण देते होंगे।
D. सीता कल दिल्ली जा रही है।

Correct Option: 3

UPPCL TG2 Paper 10 Nov 2023 Shift 1 Part 4

Q2 सही मुहावरा पुनः

A. घर फूंक तमाशा देखना
B. झोंपड़ा फूँक तमाशा देखना
C. गाँव फूँक तमाशा देखना
D. महल फूँक तमाशा देखना

Correct Option:1

UPPCL TG2 Paper 10 Nov 2023 Shift 1 Part 4

Q3 निम्न में से ‘कलिका’ का पर्याय है:

A. पर्ण
B. कोरक
C. फूल
D. कंटक

Correct Option: 2

UPPCL TG2 Paper 10 Nov 2023 Shift 1 Part 4

Q.4 निम्न में से कौन-सा वाक्य पूर्णभूत काल की दृष्टि से उचित बाक्य है?

A. भगवान कृष्ण बहुत मधुर बाँसुरी बजाया करते होंगे।
B. भगवान कृष्ण बहुत मधुर बाँसुरी बजाया करते थे।
C. भगवान कृष्ण बहुत मधुर बाँसुरी बजा रहे थे।
D. भगवान कृष्ण बहुत मधुर बाँसुरी बजाते हैं।

Correct Option: 2

UPPCL TG2 Paper 10 Nov 2023 Shift 1 Part 4

Q5 वाक्य विन्यास की दृष्टि से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए-

A. अपने ऊपर विपत्ति आती देखकर वह वहाँ से खिसक गया।
B. खिसक गया वह वहाँ से बिपत्ति आती देखकर अपने ऊपर।
C. विपत्ति आती देखकर अपने ऊपर यह खिसक गया वहाँ से ।
D. वह वहाँ से खिसक गया बिपत्ति आती देखकर ऊपर अपने ।

Correct Option:1

UPPCL TG2 Paper 10 Nov 2023 Shift 1 Part 4

Q.6 ‘कृतज्ञ’ का विलोम शब्द निम्न में से है:

A. प्रकृत
B. शत्रुघ्न
C. कृतघ्न
D. अकृत

Correct Option: 3

UPPCL TG2 Paper 10 Nov 2023 Shift 1 Part 4

Q.7 निम्न में से किस वाक्य में प्रेरणार्थक क्रिया शब्द का प्रयोग हुआ है?

A. रमेश इस किताब को पढ़ सकता है।
B. वह खाना खाकर बाहर चला गया।
C. ठेकेदार मज़दूर से ईटें उठाता है।
D. नरेश पार्टी में गाना गा चुका है।

Correct Option: 3

UPPCL TG2 Paper 10 Nov 2023 Shift 1 Part 4

Q.8 निम्न में से किस वाक्य में कारक चिह्न का शुद्ध प्रयोग हुआ है?

A. पेट को मनुष्य क्या नहीं करता।
B. पेट के वास्ते मनुष्य क्या नहीं करता।
C. पेट में मनुष्य क्या नहीं करता।
D. पेट से मनुष्य क्या नहीं करता।

Correct Option: 2

UPPCL TG2 Paper 10 Nov 2023 Shift 1 Part 4

Q9 वाक्य विन्यास की दृष्टि से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए:

A. संतुष्ट नहीं था वह अपने में पाने पर भी सब कुछ।
B. संतुष्ट नहीं था सब कुछ पाने पर भी वह अपने में।
C. सब कुछ पाने पर भी वह अपने में संतुष्ट नहीं था।
D. वह अपने में संतुष्ट नहीं था सब कुछ पाने पर भी ।

Correct Option: 3

UPPCL TG2 Paper 10 Nov 2023 Shift 1 Part 4

Q.10 निम्न में से किस वाक्य में विशेषण शब्द का उचित प्रयोग हुआ है?

A. मेरे लिए तीन लीटर रबड़ी लेकर आना।
B. आजकल पेट्रोल 100 रुपए प्रति मीटर हो गया है।
C. वह रोज़ एक किलोमीटर दूध पी जाता है।
D. यह गाड़ी कई टन बोझ उठाकर ले जा सकती है।

Correct Option: 4

UPPCL TG2 Paper 10 Nov 2023 Shift 1 Part 4

Comprehension:दिए गए गद्यांश के आधार पर प्रश्न के उत्तर दीजिए।राजा राममोहन राय हिंदू धर्म में सुधार के हिमायती और उसकी जगह ईसाई धर्म लाने के विरोधी थे। उन्होंने ईसाई धर्म प्रचारकों की हिंदू धर्म और दर्शन पर अज्ञानपूर्ण आलोचनाओं का जवाब दिया। साथ ही उन्होंने अन्य धर्मों के प्रति अत्यंत मित्रतापूर्ण रुख अपनाया। उनका विश्वास था कि बुनियादी तौर पर सभी धर्म एक ही संदेश देते हैं कि उनके अनुयायी भाई-भाई हैं। उन्होंने 1828 में ब्रह्म सभा नाम की एक नई धार्मिक संस्था की स्थापना की जिसको बाद में ब्रह्म समाज कहा गया। इसका उद्देश्य हिंदू धर्म को स्वच्छ बनाना और एकेश्वरवाद की शिक्षा देना था। नई संस्था के दो आधार थे, तर्क शक्ति, वेद तथा उपनिषद। उसे अन्य धर्मों की शिक्षाओं को भी समाहित करना था। ब्रह्म समाज ने मानवीय प्रतिष्ठा पर ज़ोर दिया, मूर्तिपूजा का विरोध किया तथा सती प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों की आलोचना की। वे औरतों के पक्के हिमायती थे। उन्होंने औरतों की परवशता की निंदा की तथा इस प्रचलित विचार का विरोध किया कि औरतें पुरुषों से बुद्धि में या नैतिक दृष्टि से निकृष्ट हैं। उन्होंने बहुविवाह तथा विधवाओं की अवनत स्थिति की आलोचना की। औरतों की स्थिति को सुधारने के लिए उन्होंने माँग की कि उन्हें विरासत और सम्पत्ति संबंधी अधिकार दिए जाएं। राममोहन राय आधुनिक शिक्षा के सबसे प्रारम्भिक प्रचारकों में से थे। वे आधुनिक शिक्षा को देश में आधुनिक विचारों के प्रचार का प्रमुख साधन समझते थे। डेविड हेअर ने 1817 में कलकत्ता में प्रसिद्ध हिंदू कॉलेज की स्थापना की। राजा राममोहन राय ने कलकत्ता में 1817 में अपने खर्च से एक अंग्रेज़ी स्कूल चलाया जिसमें अन्य विषयों के साथ ही यांत्रिकी और वाल्तेयर के दर्शन की पढ़ाई होती थी। उन्होंने 1825 में एक वेदांत कॉलेज की स्थापना की जिसमें भारतीय विद्या और पाश्चात्य सामाजिक तथा भौतिक विज्ञानों की पढ़ाई की सुविधाएँ उपलब्ध थीं। SubQuestion No : 11Q.11 परवश का पर्याय निम्न में से है

A. पराधीन
B. परुष
C. प्रतिबिम्ब
D. स्वतंत्र

Correct Option:1

UPPCL TG2 Paper 10 Nov 2023 Shift 1 Part 4

Q.12 राजा राममोहन राय ने औरतो की स्थिति सुधारने के लिए निम् में से कोनसा प्रयास नहीं किया

A. उन्होंने औरतों के लिए शैक्षणिक संस्थान की स्थापना करवाई।
B. उन्होंने औरतों की परवशता की निंदा की और उनको स्वतंत्र किए जाने का आहवान किया ।
c. उन्होंने बहुविवाह पर रोक तथा विधवाओं की स्थिति सुधारने की वकालत की।
D. औरतों को बिरासत और सम्पत्ति संबंधी अधिकार दिए जाने की माँग की।

Correct Option: 1

UPPCL TG2 Paper 10 Nov 2023 Shift 1 Part 4

Q.13 राजा राममोहन राय ने 1828 में निम्नन में से किस संस्था की स्थापना की थी

A. ब्रहम सभा
B. प्रार्थना समाज
C. आत्मीय सभा
D. ब्रह्म समाज

Correct Option:1

UPPCL TG2 Paper 10 Nov 2023 Shift 1 Part 4

Q.14 राजा राममोहन राय के धर्म सभ्न्धी विचारो के सद्रर्भ में असत्य है ?

A. अन्य धर्मों के प्रति उनका रुख मित्रतापूर्ण था।
B. वह सभी धर्मों के संदेशों की बुनियादी एकता में विश्वास करते थे।
C. हिंदू धर्म की जगह ईसाई धर्म को अपनाने के पक्ष में थे।
D. वह हिंदू धर्म में सुधार के हिमायती थे।

Correct Option: 3

UPPCL TG2 Paper 10 Nov 2023 Shift 1 Part 4

Q.15 गद्यांश के आधार पर राजा राममोहन राय के संभंध में निष्कर्ष रूप में नहीं कहा जा सकता ?

A. राजा राममोहन राय की हिंदू धर्म में अटूट श्रद्धा थी तथा वह सर्वधर्म समभाव के सिद्धांत में विश्वास नहीं रखते थे।
B. उन्होंने नारी उत्थान के लिए विशिष्ट कार्य किये। सती प्रथा को समाप्त किये जाने में उनकी अहम भूमिका थी ।
C. उनके ब्रह्म समाज का उद्देश्य हिंदू धर्म को स्वच्छ करना और एकेश्वरवाद की शिक्षा देना था।
D. उन्होंने भारतीय दर्शन के साथ ही पाश्चात्य भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान तथा दर्शन को भी पढ़ाने का समर्थन किया।

Correct Option: 1

UPPCL TG2 Paper 10 Nov 2023 Shift 1 Part 4

Category –EE Online Test

Telegram-Join Us On Telegram